लाइव न्यूज़ :

सात साल के बेटे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:02 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 22 दिसंबर जिले की राठ कोतवाली पुलिस ने सात साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मंगलवार को मां को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

क्षेत्र के गल्हिया गांव में शनिवार सुबह सात साल के बच्चे का शव पशुबाड़े में मिला था और इस मामले में मृत बच्चे के पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि "गल्हिया गांव में शनिवार (19 दिसंबर) की सुबह अरहर के गट्ठर से सात साल के बच्चे हिमांशु उर्फ रोहित का शव पशुबाड़े में मिला था। इस मामले में बच्चे के मामा सतीश की तहरीर पर बच्चे के पिता सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।"

उन्होंने बताया कि "गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि बच्चे का पिता गल्हिया गांव आया ही नहीं था, बल्कि बृहस्पतिवार को हिमांशु मायके में रह रही अपनी मां के पास अकेले गया था। शुक्रवार की शाम उसके मामा के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम था।"

एसपी ने बताया कि "गिरफ्तार मृत बच्चे की मां सर्वेश कुमारी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि शुक्रवार शाम बेटे हिमांशु ने उसे और उसके बहनोई को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर घर में बता देने की धमकी दी थी। बदनामी के डर से वह बहलाकर बच्चे को पशुबाड़े में ले गयी और उसका पहले गला दबाया, फिर बेहोश होने पर पैर से गला तब तक दबाए रही, जब तक उसकी मौत का भरोसा नहीं हो गया।"

एसपी के अनुसार, ‘‘महिला ने अपने बच्चे की हत्या पति को फंसाने और अवैध संबंधों का कांटा हटाने के लिए की। अवैध संबंध की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा है, जिसकी वजह से महिला पांच-छह माह से अपने मायके में रह रही थी।"

सिंह ने बताया कि "गिरफ्तार महिला और उसके भाई द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले बार-बार यह कहना कि मवई वाले (बच्चे का पिता सुरेश) ने 'गला दबाकर' हत्या की है, जांच का अहम बिंदु था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी 'गला दबाने' से मौत की पुष्टि हुई। आखिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पहले महिला को कैसे पता कि बच्चे की हत्या 'गला दबाकर' की गई है। इसी शब्द की जांच में पुलिस बच्चे के असली कातिल तक पहुंची।"

उन्होंने बताया कि "गिरफ्तार महिला को आज सक्षम अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos