लाइव न्यूज़ :

झारखंड के सराइकेला में खरखई नदी में मां और उसके दो बच्चे डूबे

By भाषा | Updated: August 4, 2021 02:05 IST

Open in App

सराइकेला, तीन अगस्त झारखंड में सराइकेला-खरसांवा जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में खरकई नदी के किनारे सोमवार की शाम टहलने गयी एक महिला का 12 वर्षीय बेटा पैर धोने के दौरान तेज धारा में बह गया जिसे बचाने के प्रयास में स्वयं वह एवं उसकी नौ वर्ष की बेटी भी नदी में बह गयी जिससे तीनों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सराइकेला खरसांवा के राजनगर थाना क्षेत्र में खरखई नदी के किनारे सोमवार की शाम तीस वर्षीया रेणू अपने बेटे 12 वर्षीय शुभम् और नौ वर्षीया बेटी पंखुड़ी के साथ टहलने पहुंची थी। नदी के किनारे खेल रहे उसके बेटे शुभम् ने नदी के पानी में अपना पैर धोने की जिद की। लेकिन जैसे ही वह नदी में पैर धोने के लिए उतरा तेज धारा के चलते वह नदी में बह गया। अपने बेटे को नदी में बहता देखकर रेणू भी नदी में कूद गयी लेकिन वह खुद भी नदी की तेज धारा में डूब गयी और उसके पीछे उसकी नौ वर्षीया बेटी भी नदी की चपेट में आकर तेज धारा में बह गयी।

राजनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से बीती रात मां और बेटी के शव नदी से बाहर निकाले लेकिन शुभम् का शव आज नदी से बाहर निकला जा सका जिसके बाद तीनों शवों को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित