लाइव न्यूज़ :

झारखंड के गढ़वा में मां और उसके दो बच्चों की घर में निर्मम तरीके से हत्या

By भाषा | Updated: April 20, 2021 01:02 IST

Open in App

गढ़वा, 19 अप्रैल झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव के बेल टोला में एक व्यक्ति की पत्नी व दो मासूम बच्चों की उनके घर में अज्ञात अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी ।

गढ़वा सदर थाना के प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि मृतकों में सत्यदेव रजक की पत्नी शोभा देवी (30) और उसके दोनों बेटे रंजीत रजक (8) व अभिषेक रजक (6) के शामिल हैं। सभी के शव घर के अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़े मिले।

उन्होंने बताया कि घटना दोपहर लगभग बारह बजे से एक बजे के आसपास हुई। लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को शाम लगभग 6.30 बजे हुई।

मृतक के पति सत्यदेव रजक उर्फ बबलू रजक ने बताया कि वे लोग जाटा गांव के उच्च विद्यालय के पास नया घर बनाने का काम कर रहे थे। उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को छोड़ घर के सभी लोग वहीं गए हुए थे। शाम को जब वे लोग काम से लौटे तो सबसे पहले सत्यदेव की मां दौलतिया देवी ने घर में बहू का शव देखा। जो खून से लथपथ घर के बाहर वाले कमरे में पड़ा हुआ था। वह रोते चिल्लाते हुए जैसे ही अंदर गई तो वहां अपने पोता रंजीव रजक का शव क्षत-विक्षत पड़ा शव देखा। बगल के दूसरे कमरे में छोटे पोते अभिषेक रजक का भी शव खून में लथपथ पड़ा हुआ था। उसने तत्काल गांव के लोगों को आवाज लगाई। इसके बाद काफी संख्या में वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल गढ़वा थाना को दी।

गढ़वा थाने की पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात को किसने अंजाम दिया इसका पता नहीं चल पाया है।। परिजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस ने बताया किपरिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है जिससे हत्यारों का पता लगाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया