लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के जेल में 11 महीने से बंद है मां-बेटी, तांत्रिक के पास जाने के दौरान पकड़ी गईं थीं

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:31 IST

Open in App

कृष्णगंज (पश्चिम बंगाल), 20 सितंबर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एक तांत्रिक से मिलने जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के दौरान पकड़ी गईं और करीब साल भर से बांग्लादेश की जेल में बंद मां-बेटी को वापस लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

मंसूर अली मंडल ने बताया कि उनकी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी शोभा खातून 11 महीने पहले अचानक से बीमार पड़ गई और उसके लक्षण अजीब थे। वे सरहद के पास कृष्णगंज ब्लॉक के बर्नपुर कुलोपारा में रहते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने परिवार से कहा कि किसी बुरी आत्मा ने शोभा को पकड़ लिया है और वे उसे पड़ोसी गांव बेनीपुर में एक तांत्रिक के पास उसे ले जाएं, जो बांग्लादेश में है।

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र के कुछ भारतीय गांव कंटीले बाड़ के बाहर हैं, जिनमें बर्नपुर कुलोपारा भी शामिल है। उनके मुताबिक, ऐसे गांवों और बांग्लादेश के बीच कुछ छोटे स्तंभों को छोड़कर कोई अवरोधक नहीं है, जो दोनों देशों का सीमांकन करते हैं।

उन्होंने कहा कि शोभा और उनकी मां गोलेबीबी ने सीमा पार कर तो ली लेकिन उन्हें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों ने पकड़ लिया। तब से मां-बेटी पड़ोसी देश की एक जेल में बंद हैं।

जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और बांग्लादेश सरकार भारतीय अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि हाल में, बांग्लादेश के अधिकारियों ने उनकी पहचान सत्यापित करने के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया था।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने उनकी पहचान सत्यापित कर ली है और उन्हें 10 दिनों के अंदर वापस लाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जल्द ही बीजीबी के साथ समन्वय करके गेदे सीमा चौकी पर उन्हें सौंपने के लिए एक तारीख तय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए