लाइव न्यूज़ :

अधिकतर केंद्रीय मंत्री कोविड रोधी टीके के लिए भुगतान करना चाहते हैः प्रसाद

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि अधिकतर केंद्रीय मंत्री कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के लिए भुगतान करना चाहते हैं।

इससे पहले सरकार ने ऐलान किया है कि 60 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों तथा 45 साल आयु के ऐसे लोग जिन्हें कोई बीमारी है, वे एक मार्च से टीका लगवा सकेंगे। सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस रोधी टीका निशुल्क लगेगा जबकि कई निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है। इसी के बाद प्रसाद की टिप्पणी आई है।

यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्री और प्रधानमंत्री, टीकाकरण कराने वालों की श्रेणी में होंगे तो कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो लोग टीका लगवाना चाहते हैं, वे एक मार्च से अपनी पसंद के स्थान पर टीका लगवा सकते हैं।

प्रसाद ने कहा कि अधिकतर मंत्री टीका लगवाने के लिए पैसों का भुगतान करना चाहते हैं।

उन्होंने भी कैबिनेट के फैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी।

अन्य देशों में नेताओं द्वारा पहले टीका लगवाने से संबंधित सवाल पर प्रसाद ने कहा कि यह उनका नजरिया है।

उन्होंने कहा, " कई स्थानों पर प्रधानमंत्री और मंत्री टीका लगवा रहे हैं। यहां हमने सोचा कि पहले हमारे स्वास्थ्य क्षेत्र के योद्धाओं को टीका लगवाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे