लाइव न्यूज़ :

भारतीय जनता पार्टी के राज में सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं :अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: August 7, 2021 15:58 IST

Open in App

लखनऊ, सात अगस्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में किसान बहुत परेशान हैं और पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था और अब किसान पूछ रहे हैं कि उनकी आय दोगुनी कब होगी?

अखिलेश ने कहा, ‘‘किसान देश के लिए अन्न उपजाता है और विकास के लिए अपनी जमीन भी देता पर सरकार उसे ठीक तरह से मुआवजा नहीं देती । यह दुख की बात है कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं।’’

शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सरकार होने के बावजूद सबसे ज्यादा संकट में किसान हैं, वह अन्नदाता हैं अन्नदाता हमें रोटी देते हैं, जो हमें पहनने के लिये कपड़े देता हैं, विकास के लिये अगर जमीन चाहिये तब भी हमारा किसान ही जमीन दे रहा है । इसके बावजूद आज सबसे ज्यादा दुखी वही हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसान तरक्की के खिलाफ नही हैं लेकिन आज किसान आंदोलन कर रहे हैं । हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर किसान को उसकी जमीन का उचित मुआवजा मिलेगा ।’’

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में पहले पन्ने पर लिखा था कि 2022 तक उप्र के किसानों की कृषि आमदनी को दोगुना करने के लिये विस्तृत रोड मैप तैयार किया जायेगा । सपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के कई अन्य नेताओं ने मंच से यह कहा कि 2022 तक हम किसान की आय को दोगुनी कर देंगे ।

अखिलेश ने कहा कि उप्र का किसान उप्र की जनता भाजपा से यह जानना चाहती है कि आज किसान की आय क्या हैं? आज जो महंगाई बढ़ गयी हैं, जो कीटनाशक के दाम बढ़ गये हैं, ऐसे में किसानों की आय दोगुनी कब होगी ।’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिये, कल मैंने एक समाचार चैनल पर उनका साक्षात्कार सुना है । हमारा, आपका मुददों पर झगड़ा हो सकता है लेकिन अगर हमारे पिता जी के लिये कुछ कह रहे हो तो तैयार रहना आपके पिता जी के लिये भी मैं कुछ कह दूंगा । इसलिये मुख्यमंत्रीजी अपनी भाषा नियंत्रित रखें ।’’

यादव ने दोहराया कि समाजवादी पार्टी आगामी उप्र विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति भारी गुस्सा है और चुनाव के बाद भाजपा की पराजय निश्चित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर