लाइव न्यूज़ :

घाटी के अधिकतर स्थानों में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:27 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 दिसंबर कश्मीर में श्रीनगर सहित अधिकांश स्थानों पर पिछली रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री कम है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग पर्यटन स्थल एकमात्र ऐसा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग