लाइव न्यूज़ :

आसपास में ओमीक्रोन के कई मामले होने पर स्कूल बंद करने का समर्थन कर रहे अधिकांश अभिभावक: सर्वे

By भाषा | Updated: December 16, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकांश माता-पिता चाहते हैं कि स्थानीय अधिकारी केवल तभी स्कूल बंद करें जब उनके जिले में या उनके आसपास के 25 किलोमीटर के क्षेत्र में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के कई मामले पाए जाएं।

कोविड-19 के नए स्वरूप और इसके मामलों में तेज वृद्धि को लेकर उपजी चिंताओं के बीच यह सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 10 हजार से अधिक अभिभावकों ने जवाब दिये। सर्वेक्षण में देश के 332 से अधिक जिलों के लोग शामिल हुए, जिनमें 61 प्रतिशत पुरुष और 39 प्रतिशत महिलाएं थीं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'लोकल सर्कल्स' द्वारा किये गए सर्वेक्षण के अनुसार, ''अधिकांश माता-पिता ने अपने जिले में या आस-पास के जिलों (25 किलोमीटर के दायरे में) में ओमीक्रोन के कई मामले होने पर स्कूलों को बंद करने की बात कही। जबकि 12 प्रतिशत ने कहा कि अगर उनके जिले या आसपास के जिलों में ओमीक्रोन का एक भी मामला है, तो स्कूल बंद कर दिये जाने चाहिये।''

पैंतालिस (45) प्रतिशत उत्तरदाता टियर-1 जिलों से, 31 प्रतिशत टियर-2 जिलों से और 24 प्रतिशत टियर-3, टियर-4 और ग्रामीण जिलों से थे।

सर्वेक्षण में कहा गया है, ''अधिकांश कक्षाओं में सीमित बाहरी वायुसंचार व वायु शोधक तक पहुंच नहीं होने और ओमीक्रोन की संक्रमण क्षमता उच्च होने के कारण कई माता-पिता को इस बात की चिंता है कि एक बार उनके जिले में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार होने के बाद यह स्कूली बच्चों के बीच बहुत तेजी से फैल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा