लाइव न्यूज़ :

बंगाल में अधिकतर कोविड अस्पतालों को गैर कोविड इकाई में बदला जाएगा

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:39 IST

Open in App

कोलकाता, 23 नवंबर पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 उपचार केंद्रों में बदले गए अधिकतर अस्पतालों को गैर कोविड इकाइयों में तब्दील करने का निर्णय किया है। इसकी वजह कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी आना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कोविड के मामलो के चरम पर पहुंचने के दौरान संक्रमितों के लिए बनाए गए कई पृथक केंद्रों को भी बंद करने का फैसला किया गया है।

महकमे ने इस बाबत एक अधिसूचना जारी की है और कहा कि हर जिले में दो कोविड अस्पताल काम करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में सरकारी व निजी अस्पताल मिलाकर कुल 203 कोविड-19 अस्पताल हैं जिनमें 23,947 बिस्तर हैं।

इसके साथ ही 200 पृथक केंद्र हैं जहां 11,505 बिस्तर हैं।

निर्देश के मुताबिक, 150 कोविड-19 अस्पतालों को गैर कोविड इकाई में बदला जाएगा और इतनी ही संख्या में पृथक-केंद्रों को बंद किया जाएगा।

राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस के 615 नए मामले आए थे तथा 14 और लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे