लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में सरकारी मंजूरी के बाद भी नहीं खुले अधिकांश सिनेमाघर, करों में राहत की मांग

By भाषा | Updated: July 14, 2021 15:19 IST

Open in App

इंदौर, 14 जुलाई मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के नये मामलों में बड़ी कमी को देखते हुए सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता से दोबारा खोले जाने को मंजूरी तो दे दी है, लेकिन नयी फिल्मों और दर्शकों के टोटे के कारण इनकी रौनक लौटने में अभी और समय लग सकता है।

फिल्म वितरकों के संगठन सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन (सीसीसीए) के निदेशक ओपी गोयल ने बुधवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "राज्य सरकार की हरी झंडी के बावजूद फिलहाल सूबे के 250 सिनेमाघरों में से इक्का-दुक्का सिनेमाघर ही दोबारा खुले हैं।"

गोयल ने बताया, "अभी राज्य के ज्यादातर सिनेमाघर मालिकों के पास नयी फिल्मों का अभाव है। बड़े सितारों वाली नयी फिल्में आने पर ही पर्याप्त तादाद में दर्शक आएंगे और सिनेमाघरों की रौनक लौटेगी।"

उन्होंने बताया कि महामारी की बंदिशों के चलते करीब 16 महीने तक बंद रहने से सिनेमाघरों के बुनियादी ढांचे में मरम्मत की दरकार है। इस कारण भी कई सिनेमाघर दोबारा नहीं खुले हैं।

गोयल ने बताया कि मध्य प्रदेश के पड़ोसी गुजरात की राज्य सरकार ने जारी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सिनेमाघरों का संपत्ति कर पूरी तरह माफ कर दिया है। इसके साथ ही, सिनेमाघरों को बिजली बिलों के तय शुल्क (फिक्स्ड चार्ज) से भी छूट दी गई है यानी उन्हें मीटर रीडिंग के अनुसार वास्तविक बिजली खपत का बिल ही चुकाना होगा।

उन्होंने कहा, "सिनेमा उद्योग पर कोविड-19 की तगड़ी मार के कारण हमारी मांग है कि गुजरात सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार को भी सिनेमाघर मालिकों को ये छूट देनी चाहिए।"

गोयल ने यह मांग भी की कि मध्य प्रदेश में एकल परदे वाले (सिंगल स्क्रीन) सिनेमाघरों के बुनियादी ढांचे में सुधार और इन्हें आधुनिक बनाए जाने के लिए इनके मालिकों को राज्य सरकार द्वारा रियायती ब्याज दरों पर कर्ज मुहैया कराना चाहिए।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता और रेस्तरां को पूरी क्षमता से संचालित करने की अनुमति देने की सोमवार को घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो