लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमआईटी अध्ययन पर कहा, ज्यादातर अध्ययन वायरस के व्यवहार पर केंद्रित हैं, अन्य कारकों पर नहीं

By भाषा | Updated: July 10, 2020 05:31 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष दायित्व अधिकारी राजेश भूषण ने संबंधित अध्ययन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गणितीय मॉडल सिर्फ इस बात पर ध्यान देते हैं कि ‘‘वायरस या संक्रमण कैसे व्यवहार करेगा’’ और इनमें अन्य कारकों पर ध्यान नहीं दिया जाता। 

Open in App
ठळक मुद्देएमआईटी ने हाल में अपने एक अध्ययन में कहा है कि कोविड-19 के टीके या दवा की अनुपस्थिति में भारत में 2021 में सर्दियों के अंत तक कोविड-19 के हर रोज 2.87 लाख मामले आ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में विभिन्न संगठनों ने गणितीय मॉडलों की मदद से बीमारी के मामलों की संख्या और स्थिति का पूर्वानुमान जताने की कोशिश की है।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के एक अध्ययन के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित ज्यादातर अध्ययनों में ‘‘खामी’’ यह है कि वे इस बात पर केंद्रित हैं कि ‘‘विषाणु किस तरह का व्यवहार करेगा’’ और इनमें अन्य मानकों पर ध्यान नहीं दिया जाता। एमआईटी ने हाल में अपने एक अध्ययन में कहा है कि कोविड-19 के टीके या दवा की अनुपस्थिति में भारत में 2021 में सर्दियों के अंत तक कोविड-19 के हर रोज 2.87 लाख मामले आ सकते हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के मॉडल अध्ययनों पर समय बेकार करने की जगह रोकथाम, निगरानी, जांच और उपचार पर ध्यान देने से बेहतर परिणाम आएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष दायित्व अधिकारी राजेश भूषण ने संबंधित अध्ययन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गणितीय मॉडल सिर्फ इस बात पर ध्यान देते हैं कि ‘‘वायरस या संक्रमण कैसे व्यवहार करेगा’’ और इनमें अन्य कारकों पर ध्यान नहीं दिया जाता। 

उन्होंने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम सब जानते हैं कि पिछले कुछ महीनों में विभिन्न संगठनों ने गणितीय मॉडलों की मदद से बीमारी के मामलों की संख्या और स्थिति का पूर्वानुमान जताने की कोशिश की है। लेकिन हमारा मानना है कि इस तरह के प्रयासों में कई अन्य मानकों को संज्ञान में नहीं लिया जाता।’’ 

अधिकारी ने कहा, ‘‘एक मानक यह है कि वायरस या संक्रमण कैसा व्यवहार करेगा, दूसरा मानक यह है कि सरकारें संक्रमण को लेकर किस तरह की कार्रवाई करेंगी तथा एक अन्य मानक यह है कि समुदाय किस तरह का व्यवहार करेगा।’’ उन्होंने कहा कि लगभग सभी गणितीय मॉडलों में वायरस या संक्रमण के व्यवहार के पहले मानक पर ध्यान दिया जाता है। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकतर गणितीय मॉडल केवल पहले मानक (वायरस या संक्रमण किस तरह का वयवहार करेगा) पर ध्यान देते हैं और फिर भी हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि वायरस विभिन्न परिस्थितियों (उदाहरण के लिए: घनी या बिखरी आबादी में) किस तरह व्यवहार करेगा।’’ भूषण ने कहा, ‘‘इसलिए हमारा मानना है कि इन मॉडलों पर समय बेकार करने की जगह हम रोकथाम, निगरानी, जांच और उपचार पर ध्यान दें, जिससे हमें बेहतर परिणाम मिलेंगे।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है