लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अधिकतर विधायक गुजरात की तरह मंत्रिमंडल फेरबदल चाहते हैं: भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:41 IST

Open in App

हुबली (कर्नाटक), 29 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव एम पी रेणुकाचार्य ने बुधवार को कहा कि राज्य में अधिकतर पार्टी विधायक मंत्रिमंडल में गुजरात की तरह फेरबदल की अपेक्षा कर रहे हैं और पिछली कुछ सरकारों में मंत्री रहे लोगों को स्वयंइस्तीफा देकर नये चेहरों के लिए रास्ता साफ करना चाहिए।

रेणुकाचार्य ने कहा कि भाजपा और सरकार में ऊर्जा भरने के लिए नये विचारों के साथ नये चेहरों का आना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर विधायकों की अपेक्षा है कि कर्नाटक में मंत्रिमंडल फेरबदल गुजरात मॉडल की तरह होना चाहिए। मुख्यमंत्री में शत प्रतिशत कोई बदलाव नहीं होना। बोम्मई मुख्यमंत्री रहेंगे।’’

रेणुकाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2004, 2008 और 2018 में जब-जब भाजपा सत्ता में आई, कुछ चेहरे हर बार मंत्री बनते रहे। उन्होंने कहा, ‘‘नये चेहरे आने चाहिए। कर्नाटक में भाजपा सरकार का प्रभाव बना रहे, इसके लिए 2004, 2008 और 2018 में तीन बार मंत्री बन चुके लोगों को स्वैच्छिक त्यागपत्र देना होगा और संगठन को अपना समय देना होगा।’’

भाजपा ने सितंबर में गुजरात में मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल करते हुए भूपेंद्र पटेल सरकार में नये चेहरों को जगह दी और पूर्ववर्ती विजय रूपाणी सरकार के किसी मंत्री को इसमें नहीं लिया गया।

रेणुकाचार्य का बयान यहां भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से इतर आया है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बैठक में पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को समर्थन जताया है।

रेणुकाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा कि अगर पार्टी आलाकमान कोई निर्णय लेता है तो वरिष्ठ मंत्री अपने पद छोड़ने को तैयार हैं।

ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘मैं पहला मंत्री रहूंगा जो पद से हटाये जाने के लिए तैयार हूं। अगर मुझे हटाया जाता है तो मैं खुशी से पार्टी संगठन के लिए काम करुंगा।’’

इससे पहले आज दिन में मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा था, ‘‘ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। अभी ऐसा कुछ नहीं हो रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन