लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अधिकतर प्रमुख निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर से लैस आईसीयू बेड भरे

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर से लैस ज्यादातर आईसीयू बेड भर गए हैं।

दिल्ली सरकार के ऑनलाइन कोरोना डैशबोर्ड के मुताबिक, सोमवार शाम 5.20 बजे तक वेंटिलेटर से लैस 1244 आईसीयू बेडों में से सिर्फ 394 खाली हैं।

साकेत के मैक्स अस्पताल में (वेंटिलेटर से लैस 51 कुल आईसीयू बेड), शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल (15), वसंत कुंज में फोर्टिस अस्पताल (सात), अपोलो अस्पताल, बीएलके अस्पताल (सात) में एक भी खाली बेड नहीं है।

डैशबोर्ड के मुताबिक, दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में वेंटिलेटर से लैस 200 आईसीयू बेड में से सिर्फ आठ खाली हैं। इस अस्पताल में सिर्फ कोविड-19 के मरीजों को भर्ती किया जाता है।

अन्य कोविड विशिष्ट अस्पताल राजीव गांधी सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में शाम 5.20 बजे तक 200 में से 196 बेड खाली थे।

आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल में वेंटिलेटर से लैस 54 आईसीयू बेड में से एक, एम्स ट्रॉमा सेंटर में 50 में से पांच, राम मनोहर लोहिया में 28 में से छह बेड खाली हैं।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 5664 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद कुल मामले 3.92 लाख के पार चले गए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे