लाइव न्यूज़ :

अधिकतर किसान कृषि कानूनों का समर्थन करते हें: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: December 20, 2020 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसम्बर केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को दावा किया कि देश के अधिकतर किसान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कानूनों का समर्थन करते हैं।

सिंह ने पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार क्षेत्र के घरोली गांव में एक ‘किसान चौपाल’ में दावा किया कि यदि देश में एक सर्वेक्षण जाता है तो 99.9 प्रतिशत किसान प्रधानमंत्री के समर्थन में मिलेंगे।

पार्टी की दिल्ली इकाई द्वारा कृषि कानूनों के समर्थन में इस चौपाल का आयोजन किया गया था।

सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस और आप समेत विपक्षी दल साजिश में लिप्त होने और लोगों को भड़काने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं और वे कृषि कानूनों को लेकर भी ऐसा ही कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने न केवल स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया, बल्कि विभिन्न फसलों के लिए एमएसपी को भी बढ़ाया।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान सम्मान निधि योजना के तहत, लगभग 11 करोड़ किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसा मिला है और कोई भी बिचौलिए उनका शोषण नहीं कर पाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया