लाइव न्यूज़ :

पुणे में अधिकतर कॉलेज बंद रहे, महाराष्ट्र सरकार से निर्देश की प्रतीक्षा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:34 IST

Open in App

पुणे, 12 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में अधिकतर कॉलेज मंगलवार को बंद रहे, जबकि निकाय अधिकारियों ने प्रत्यक्ष कक्षाओं के लिए कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। इस संबंध में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कॉलेज सावधानी बरत रहे हैं और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) और राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने पिछले हफ्ते एक आदेश जारी किया था जिसमें टीके की सभी खुराक ले चुके छात्रों और कर्मचारियों के साथ कॉलेजों में प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी गई थी।

महाराष्ट्र राज्य प्रधानाचार्य संघ के महासचिव सुधाकर जाधवर ने कहा, ‘‘हम राज्य के उच्च शिक्षा विभाग और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से स्पष्ट निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, क्योंकि अधिकांश कॉलेज इससे संबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले छात्रों की संख्या कम है। उन्होंने बताया कि पीएमसी के दायरे में कम से कम 450 कॉलेज आते हैं।

जाधवर ने कहा, ‘‘हमने सभी कॉलेजों को उन छात्रों का सर्वेक्षण करने के लिए कहा है जिन्हें टीके की दोनों खुराक मिल गई है। हमने शैक्षणिक संस्थानों को कॉलेज परिसरों को साफ करने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए भी कहा है, क्योंकि हमें कॉलेजों को फिर से खोलने के संबंध में राज्य सरकार से परिपत्र मिलने की उम्मीद है।’’

इस बीच स्वायत्त संस्थान फर्ग्यूसन कॉलेज में मंगलवार को प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू हो गईं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्रसिंह जी परदेशी ने कहा, ‘‘हमने सभी कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए सीनियर कॉलेज विंग को प्रत्यक्ष कक्षाओं के लिए फिर से खोल दिया। टीके की सभी खुराक ले चुके छात्रों को प्रत्यक्ष कक्षा में आने की अनुमति दी गई है।’’

उन्होंने बताया कि पीएमसी के आदेश के अनुरूप कॉलेज को फिर से खोला गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया