लाइव न्यूज़ :

मिजोरम व अरूणाचल में कोविड के एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 20, 2021 13:29 IST

Open in App

आइजोल/ईटानगर/पुडुचेरी, 20 जुलाई पूर्वोत्तर के दो राज्यों मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मिजोरम में 807 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई तो अरूणाचल प्रदेश में 508 लोगों में संक्रमण पाया गया है।

आइजोल में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 807 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले 28,295 पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि नए मामलों में 150 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं।

मिजोरम में दो संक्रमितों की मौत भी हुई है जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 125 पहुंच गया है। राज्य में संक्रमण दर 10.85 फीसदी है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6482 है जबकि 21,688 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

ईटानगर में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में मंगलवार को अबतक की सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 508 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 43,328 पहुंच गए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद मृतक संख्या 203 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले राजधानी परिसर क्षेत्र से आए हैं जहां 140 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4260 है जबकि 38,865 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में संक्रमण दर 7.73 फीसदी है।

इस बीच दक्षिणी प्रदेश पुडुचेरी में एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मंगलवार सुबह 10 बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 988 है। उन्होंने बताया कि तीन और संक्रमितों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1781 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां