लाइव न्यूज़ :

भारत में एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल देश में पिछले 24 घंटों में 43 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया जो अब तक एक दिन में दी गई खुराकों के लिहाज से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक टीकों की कुल 8,31,10,926 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के सुबह सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 80वें दिन टीके की कुल 43,00,966 खुराकें दी गईं जिनमें से 39,00,505 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 4,00,461 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा, “यह देश में अब तक एक दिन में दिए गए टीकों के लिहाज से सर्वाधिक है।”

इसने कहा, “एक अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम में, देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल संख्या 8.31 के आंकड़े को पार कर गई है। पहली खुराक का आंकड़ा भी सात करोड़ (7,22,77,309) का आंकड़ा पार कर गया है।”

सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 12,83,816 सत्रों के माध्यम से 8,31,10,926 टीके दिए गए। इनमें 89,60,061 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई और 53,71,162 ऐसे स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा पहली खुराक पाने वाले अग्रिम मोर्चे के 97,28,713 कर्मी और दूसरी खुराक पाने वाले 42,64,691 कर्मी हैं।

इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 3,41,06,071 को पहली और 8,12,237 को दूसरी खुराक दी गई जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 1,94,82,464 लाभार्थियों को पहली और 3,85,527 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत खुराकें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं।

आंकड़ों में बताया गया कि देश में लगे कुल 8,31,10,926 टीकों में से सर्वाधिक 81,27,248 खुराकें महाराष्ट्र में दी गई हैं। इसके बाद गुजरात में 76,89,507, राजस्थान में 72,99,305, उत्तर प्रदेश में 71,98,372 और पश्चिम बंगाल में 65,41,370 टीके लग चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड की पुष्टि के लिए की गई जांच 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है और संक्रमण की कुल दर में मामूली इजाफा हुआ है और यह 5.07 प्रतिशत हो गई है।

भारत में रोजाना सामने आ रहे मामले लगातार बढ़ रहे है। मंगलवार को एक दिन मे कुल 96,982 मामले दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं