लाइव न्यूज़ :

भारत में एक दिन में सर्वाधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: April 6, 2021 11:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल देश में पिछले 24 घंटों में 43 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया जो अब तक एक दिन में दी गई खुराकों के लिहाज से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक टीकों की कुल 8,31,10,926 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के सुबह सात बजे तक के डेटा के मुताबिक पिछले 24 घंटे में टीके की कुल 43,00,966 खुराकें दी गईं जिनमें से 39,00,505 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 4,00,461 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत खुराकें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं।

आंकड़ों में बताया गया कि देश में लगे कुल 8,31,10,926 टीकों में से सर्वाधिक 81,27,248 खुराकें महाराष्ट्र में दी गई हैं। इसके बाद गुजरात में 76,89,507, राजस्थान में 72,99,305, उत्तर प्रदेश में 71,98,372 और पश्चिम बंगाल में 65,41,370 टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं