लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मॉनसून से पहले मच्छरों के प्रजनन का पता लगाने का काम शुरू

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई, दिल्ली के नगर निकायों ने मच्छर जनित रोगों से बचने के लिये मॉनसून से पहले मच्छरों के पनपने का पता लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत धुआं छोड़ने, लार्वा-रोधी दवाओं का छिड़काव और जलाशयों में गैमबूसिया मछलियां छोड़ने का काम शुरू किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निगम अधिकारियों के अनुसार उन्होंने घरों, सरकारी तथा निजी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में मच्छरों के प्रजनन का पता लागने के लिये सर्वे शुरू किया है।

उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम समेत तीनों नगर निकाय अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 2 हजार से अधिक उल्लंघनकर्ताओं के चालान काट चुके हैं।

उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि नगर निकाय मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए विशेष रूप से निर्माण स्थलों, अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों, बस डिपो, फायर स्टेशनों, शिक्षा संस्थानों, निजी और सरकारी कार्यालयों में लार्वा-रोधी दवा का छिड़काव व नियमित रूप से धूमन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी मंगलवार को इस मुद्दे पर एक वर्चुअल बैठक बुलाई जिसमें उन्हें मच्छरों के खतरे से निपटने के लिए नगर निकाय की तैयारियों के बारे में बताया गया।

सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "उत्तरी निगम ने 170 से अधिक स्थानों की पहचान की है जहां मॉनसून में पानी जमा होता है। हम वहां लार्वा-रोधी दवाओं का छिड़काव करेंगे। हम ऐसे स्थानों पर गैमबूसिया मछली भी छोड़ेंगे क्योंकि यह मच्छरों के लार्वा को खा जाती हैं। हम मच्छर जनित रोगों के बारे में जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू