लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में विहिप की रैली के दौरान मस्जिद में तोड़फोड़, दुकानों में आगजनी: पुलिस

By भाषा | Updated: October 27, 2021 00:44 IST

Open in App

अगरतला, 26 अक्टूबर उत्तर त्रिपुरा जिले में मंगलवार शाम को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक रैली के दौरान चमटिल्ला इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों में आग लगा दी गई। विहिप ने बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के विरोध में रैली का आयोजन किया था।

जिले के पुलिस अधीक्षक भानुपाड़ा चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पास के रोवा बाजार में कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के तीन घरों और कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई।

एसपी ने कहा, ‘‘विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाल में बांग्लादेश में हुई हिंसा के विरोध में रैली निकाली। लोगों के एक समूह ने रैली के दौरान चमटिल्ला में पथराव किया और एक मस्जिद के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।’’

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

विपक्षी माकपा ने घटना की निंदा की। माकपा ने जारी एक बयान में दुकान मालिकों को पर्याप्त मुआवजा प्रदान करने की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता नबेंदू भट्टाचार्या ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है लेकिन यदि ऐसा कुछ हुआ है तो पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो