लाइव न्यूज़ :

असम की मस्जिद समितियों ने कहा, कोविड-19 महामारी के कारण मस्जिद में ईद की सामूहिक नमाज नहीं

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:01 IST

Open in App

(नमाज अता की जगह नमाज अदा करते हुए)

गुवाहाटी, 11 मई असम में मस्जिद समितियों ने फैसला किया है कि कोविड-19 महामारी और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के मद्देनजर आगामी ईद-उल-फितर उत्सव के दौरान मस्जिद परिसरों में सामूहिक नमाज अदा नहीं की जाएगी।

मस्जिद के इमामों ने लोगों से अपने-अपने घरों में ही इबादत करने और उत्सव मनाने को कहा है।

बुरहा जामा मस्जिद समिति के एक पदाधिकारी ने गुवाहाटी में कहा कि मस्जिदों या ईदगाह में पारंपरिक रूप से ईद पर होने वाली सामूहिक नमाज नहीं होगी। कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों की वजह से लोगों के हाथ मिलाने और गले मिलने पर भी पाबंदी होगी।

पदाधिकारी ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों के लिये सरकारी दिशानिर्देशों के मुताबिक मस्जिदों या ईदगाह में सिर्फ पांच लोगों के जमा होने की इजाजत है।

उन्होंने बताया कि ज्यादा भीड़ से बचने और भीड़ प्रबंधन के लिये अधिकतर मस्जिद समितियों ने पिछले साल महामारी के बाद से ही मस्जिदों के दरवाजों को बंद रखा है।

उन्होंने कहा कि मौलाना समेत सिर्फ पांच लोग और वहां काम करने वाले ही मस्जिद परिसर में इस त्योहार पर नमाज अदा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू