पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए, किशोर घायल

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:21 IST2021-01-11T20:21:35+5:302021-01-11T20:21:35+5:30

Mortar fired from Pakistan in Poonch, teenager injured | पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए, किशोर घायल

पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए, किशोर घायल

जम्मू, 11 जनवरी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की तरफ से मोटार्र दागे जाने की घटना में 14 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई जबरदस्त गोलीबारी के दौरान शाहपुर सेक्टर में मोहम्मद जहांगीर के घर के पास मोर्टार फटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर सेक्टर में दिन में दो बार मोटार्र दागे, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर सेक्टर की अग्रिम चौकियों और गांवों को सुबह करीब 11:30 बजे निशाना बनाया और उसके बाद दोनों ओर से करीब दोपहर 12:50 तक गोलीबारी जारी रही।

इसके बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के शाम चार बजे गोलीबारी शुरू कर दी। अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mortar fired from Pakistan in Poonch, teenager injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे