लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर केतन शर्मा का पार्थिव शरीर मेरठ पहुंचा, एक झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़

By भाषा | Updated: June 18, 2019 17:10 IST

शहीद मेजर केतन शर्मा को सेना के जवानों ने सलामी दी। सूरजकुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के अफसरों ने शहीद केतन शर्मा के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा भी शहीद के घर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देशहीद मेजर केतन शर्मा मेरठ के श्रद्धापुरी फेज-2 निवासी थे। वह परिवार में इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बहन है।मेजर की शादी 2012 में हुई थी। उनकी पांच वर्ष की एक बेटी है।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अच्छाबल इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर केतन शर्मा का पार्थिव शरीर मेरठ पहुंच गया है। इस दौरान शहीद मेजर की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

वहीं, शहीद मेजर केतन शर्मा को सेना के जवानों ने सलामी दी। सूरजकुंड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के अफसरों ने शहीद केतन शर्मा के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा भी शहीद के घर पहुंचे।

गौरतलब है कि अच्छाबल के बिडूरा गांव में रविवार देर रात सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। 19 वीं राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था।

इस दौरान सोमवार तड़के आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान सेना के मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए थे। शहीद मेजर केतन शर्मा मेरठ के श्रद्धापुरी फेज-2 निवासी थे। वह परिवार में इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बहन है। मेजर की शादी 2012 में हुई थी। उनकी पांच वर्ष की एक बेटी है।

शहीद मेजर के पिता रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 20 दिन पहले ही 27 मई को वह अवकाश से ड्यूटी पर लौटे थे। वहीं, सोमवार शाम को भी डीएम अनिल ढींगरा, भाजपा विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल और शहर के गणमान्य लोग शहीद के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया