मोरक्को ने कोलकाता में मानद वाणिज्य दूतावास खोला

By भाषा | Updated: January 25, 2021 21:15 IST2021-01-25T21:15:11+5:302021-01-25T21:15:11+5:30

Morocco opens Honorary Consulate in Kolkata | मोरक्को ने कोलकाता में मानद वाणिज्य दूतावास खोला

मोरक्को ने कोलकाता में मानद वाणिज्य दूतावास खोला

कोलकाता, 25 जनवरी मोरक्को का एक मानद वाणिज्य दूतावास सोमवार को कोलकाता में खोला गया। वहीं मोरक्को के राजदूत ने कहा कि इससे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

राजदूत मोहम्मद मालिकी ने कहा कि मानद वाणिज्य दूतावास मोरक्को और भारत के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और लोगों के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करेगा।

मालिकी ने मोरक्को में व्यापार के अवसरों पर भी जोर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि 2015 में मोरक्को के राजा की भारत यात्रा के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बहुत सुधार हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Morocco opens Honorary Consulate in Kolkata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे