दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ

By भाषा | Updated: April 27, 2021 11:25 IST2021-04-27T11:25:49+5:302021-04-27T11:25:49+5:30

Morning starts in Delhi with cold weather | दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ

दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह और दिनों के मुकाबले गर्मी कम रही और तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 275 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 को ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच को ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी का माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Morning starts in Delhi with cold weather

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे