लाइव न्यूज़ :

MP: मुरैना में ट्रैक्टर-जीप की भीषण टक्कर से एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 15:06 IST

मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Open in App

मुरैना, 21 जून (मुकेश मिश्रा): चंबल नदी से रेत का अवैध खनन करके ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने जीप में टक्कर मार दी जिससे 15 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी जिनमें 8 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। वहीं घायलों में 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं जिनको मुरैना - ग्वालियर के अस्पताल में ले जाया गया है। यह घटना मुरैना के स्टैशन रोड थाना क्षेत्र के  गंजरामपुर  गांव के मोड पर आज सुबह 6 बजे की अंबाह रोड की है।

पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुँचा और शव निकाला गया, स्थानीय लोगो का आरोप है कि अगर राहत बचाव का काम समय पर शुरू हो जाता तो कुछ लोगो की जान बचाई जा सकती थी। दरअसल आज सुबह ग्वालियर जिला के उटीला थाना क्षेत्र  के बडेरा गांव से एक ही परिवार के लगभग 20  लोग जीप में बैठकर मुरैना के घुरघान गांव मे रिश्तेदार की मौत पर फेरा करने जा रहे थे। जैसे ही मुरैना के थाना स्टैशन रोड के अंबाह रोड पर गंजरामपुर के मोड पर पहुंचे वैसे ही गांव  की तरफ से आ रहे एक अवैध रेत से भरी  ट्रेक्टर ट्राली ने जीप में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप दोनों बाहन आपस में घुस गए। इसमे घटना स्थल पर ही दस लोगो की मौत हो गयी और दो लोगो की अस्पताल में मौत हो गई ,राहगीरों ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी तब पुलिस वहां पहुंची ओर शवों को पी एम हाऊस पहुंचाया तथा घायलो को अस्पताल भेजा ।घटना  एसपी बल सहित मौके पर पहुंचे और गाडी में फंसी चार डेड बॉडी को बाहर निकाला गया।

घटना के बाद सूबे स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।  गौरतलब है कि चम्बल नदी से रेत का अवैध परिवहन किया जाता है , यह रेत माफिया तेज रफ़्तार से निकलते है जिसके चलते आये दिन हादसे होते रहते है। वही रेत  परिवहन को रोकने पर एसपी और मंत्री का कहना है कि जल्द ही रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाई जाएगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया