लाइव न्यूज़ :

मुरैना जहरीली शराब कांड: मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हुई

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:00 IST

Open in App

भोपाल/ मुरैना, 14 जनवरी मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार रात को ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर जहरीली शराब पीने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है।

चंबल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश हिंगणकर ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि जहरीली शराब मामले में चार और व्यक्तियों के दम तोड़ देने के बाद इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस मामले में 15 बीमार लोगों का उपचार अब ग्वालियर और मुरैना के सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।

इस बीच, घटना की जांच के लिए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) राजेश राजौरा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जिले के मानपुर गांव पहुंच गयी है। समिति के अन्य सदस्यों में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सीआईडी ए साईं मनोहर और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मिथिलेश शुक्ला शामिल हैं।

जिलाधिकारी और एसपी का तबादला करने के अलावा सरकार ने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के आरोप में बागचीनी थाने का पूरा अमला हटा दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) सुजीत भदरा को भी राज्य सरकार ने इस मामले में निलंबित कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद सरकार ने बी कार्तिकेयन को मुरैना जिले का कलेक्टर तथा सुनील कुमार पांडे को एसपी नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे