लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के नए स्वरूप को लेकर अधिक सतर्कता बरती जाए : योगी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 15:46 IST

Open in App

लखनऊ, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) की जांच के सम्बन्ध में प्रदेश की प्रयोगशालाओं को आवश्यक उपकरणों से लैस करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड-19 की मेडिकल जांच का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में आरटीपीसीआर तथा रैपिड एंटीजन जांच की जाएं।

योगी ने कहा कि आगामी 10 जनवरी से मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन फिर से शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेला प्रदेश के सभी ग्रामीण तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos