लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में ‘ताउते’ से दो हजार से अधिक घर एवं 363 हेक्टेयर की फसल क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:18 IST

Open in App

ठाणे, 21 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इस हफ्ते के शुरू में आये ‘ताउते’ चक्रवात के कारण 2100 घर क्षतिग्रस्त हो गये जबकि 363 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसल भी नष्ट हो गयी । ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नरवेकर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

नरवेकर ने बताया कि 25 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनमें से 22 पक्के मकान थे । इनमें से अधिकतर अम्बरनाथ शहर में थे ।

उन्होंने बताया, ''ताउते के कारण कुल 2,103 घर कम से कम 15 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हुये हैं और कुल क्षति करीब 1.27 करोड़ रुपये की है । इसके अलाव मवेशियों के 18 शेड क्षतिग्रस्त हुये हैं ।''

अधिकारी ने बताया कि जिले में 363 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसल को चक्रवात के कारण नुकसान पहुंचा है और इसके लिये मुआवजा 65 लाख रुपये होगा ।

इस बीच महाराष्ट्र बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पालघर जिले में 3.74 लाख उपभोक्ता चक्रवात ‘ताउते’ के कारण प्रभावित हुये हैं ।

प्रदेश सरकार के बिजली मंत्री नितिन राउत ने अधिकारियों से जितनी जल्दी हो सके इस क्षेत्र में सामान्य स्थिति को बहाल करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग