दिल्ली में शनिवार को कोविड रोधी टीके की दो लाख से ज्यादा खुराक दी गई

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:20 IST2021-09-19T22:20:44+5:302021-09-19T22:20:44+5:30

More than two lakh doses of anti-covid vaccine were given in Delhi on Saturday | दिल्ली में शनिवार को कोविड रोधी टीके की दो लाख से ज्यादा खुराक दी गई

दिल्ली में शनिवार को कोविड रोधी टीके की दो लाख से ज्यादा खुराक दी गई

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली में शनिवार को 2.03 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया और उनमें से एक लाख से ज्यादा लोगों को पहली खुराक दी गई।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत से लेकर अब तक 1.60 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। शहर में 48.01 लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह तक शहर में टीके की 11 लाख खुराक उपलब्ध थी जिसमें से 1.65 लाख कोवैक्सीन और 9.40 लाख कोविशील्ड है। बुलेटिन के अनुसार, टीके की इतनी खुराक सात दिन तक चल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than two lakh doses of anti-covid vaccine were given in Delhi on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे