लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर अप्रैल से अब तक तीन लाख से अधिक चालान काटे गए:दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली पुलिस ने इस साल 19 अप्रैल से लेकर 28 सितंबर तक कोविड-19 से संबंधित विभिन्न दिशा निर्देशों के उल्लंघन को लेकर अब तक तीन लाख से अधिक चालान काटे हैं। इनमें से ज्यादातर चालान मास्क नहीं लगाने को लेकर काटे गए।

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, 19 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन की घोषणा किये जाने के बाद से कोविड नियमों के उल्लंघन के लेकर अब तक 3,00,692 चालान काटे गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक मास्क लगाने के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर सबसे ज्यादा 2,65,258 चालान अब तक काटे गए हैं। इसके बाद, दो गज दूरी के नियम का पालन नहीं करने पर 29,982 चालान किए गए हैं जबकि शराब, पान, गुटखा और तंबाकू के सेवन को लेकर 2,365 चालान काटे गए।

आंकड़ों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने को लेकर 1,624 चालान काटे गए, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र करने वाले कार्यक्रमों को लेकर 1,463 चालान काटे गए।

दिल्ली में चरणबंद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई है और सरकार ने 31 मई से निर्माण और विनिर्माण की गतिविधियों की इजाजत दी थी। इसके बाद के हफ्तों में, बाजार, मॉल, मेट्रो ट्रेन, रेस्तरां, बार एवं कई अन्य गतिविधियों की इजाजत दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा