लाइव न्यूज़ :

पंजाब के शिक्षा विभाग में दस हजार से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 01:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों में खाली पड़े 10,880 पदों को भरने की मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक विभिन्न विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालयों में दो हजार शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पद सृजित करने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न यूनियनों के विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और निर्देश दिया कि विभाग चर्चा कर सकता है और उनकी मांगों की जांच कर वित्त विभाग के साथ मामले को उठा सकता है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत भर्ती किए गए लगभग 1,000 प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार करते हुए, मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को वेतन का राज्य हिस्सा जारी करने का निर्देश दिया, जो 2016 में भारत सरकार द्वारा बनाई गई ऊपरी सीमा के कारण काटे गए थे। इसके कारण राज्य के खजाने पर लगभग 3.20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।

एक अन्य फैसले में, चन्नी ने स्वास्थ्य विभाग में 3,400 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो