दस किलोग्राम से अधिक चरस जब्त, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:57 IST2021-06-21T22:57:22+5:302021-06-21T22:57:22+5:30

More than ten kilograms of charas seized, two arrested | दस किलोग्राम से अधिक चरस जब्त, दो गिरफ्तार

दस किलोग्राम से अधिक चरस जब्त, दो गिरफ्तार

मोतिहारी, 21 जून बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में भारत-नेपाल सीमा के पास रक्सौल में दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 10 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम समीर शेख और केशव हैं जबकि उनका अन्य सहयोगी कौसर अली फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि चरस की इस खेप को पड़ोसी देश नेपाल से लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than ten kilograms of charas seized, two arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे