लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद दस से अधिक चुनाव अधिकारियों को बदला गया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 22:19 IST

Open in App

कोलकाता, तीन अप्रैल पश्चिम बंगाल में कुछ पर्यवेक्षकों और एक पीठासीन अधिकारी सहित 10 से अधिक चुनाव अधिकारियों को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद ड्यूटी से हटाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कई अधिकारियों को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ड्यूटी से हटा दिया गया है। हमने कुछ पर्यवेक्षकों को भी बदला है जो पश्चिम बंगाल में आने से पहले संक्रमित हो गए थे और उन लोगों को भी बदला है जो यहां आकर संक्रमित हुए हैं। स्वाभाविक रूप से उन्हें बदल दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरे राज्य में कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने हर तरह के उपाय किए हैं। हमने सभी से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों के टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

बहरहाल, पश्चिम बंगाल में छह अप्रैल को 31 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के तीसरे चरण में 205 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो