लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के सात हजार से ज्यादा मामले, 29 की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 नवंबर केरल में बुधवार को 7,007 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया और 29 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में अब कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामले 5,02,719 हो गए हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,771 पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 7252 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 4,22,410 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 64,192 नमूनों की जांच की गई है। अबतक कुल 52,49,865 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

राज्य में संक्रमित होने की दर 10.91 प्रतिशत है।

मंत्री ने बताया कि नए मामलों में से 86 राज्य के बाहर के हैं, जबकि 6152 लोग संक्रमित शख्स के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 717 लोगों को संक्रमण कहां से हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।

शैलजा ने बताया कि संक्रमितों में 52 स्वास्थ्य कर्मी भी हैं।

राज्य में 78,420 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?