लाइव न्यूज़ :

बिहार में सात लाख से अधिक मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर बिहार में सात लाख से अधिक मतदाताओं ने विधानसभा चुनावों में ‘इनमें से कोई नहीं’ या नोटा का विकल्प चुना। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी।

बिहार में बुधवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग फिर से सत्ता में लौट आई है।

सत्तारूढ़ गठबंधन ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें हासिल हुईं, जिससे कुमार लगातार चौथी बार बिहार की सत्ता संभालेंगे।

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सात लाख छह हजार 252 लोगों ने या 1.7 फीसदी मतदाताओं ने नोटा के विकल्प को चुना, जिसके तहत उन्होंने किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं किया।

तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में चार करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सात करोड़ 30 लाख से अधिक मतदाताओं में से 57.07 फीसदी ने मतदान किया था।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में ‘नोटा’ का विकल्प 2013 में शुरू किया गया था, जिसका चुनाव चिह्न बैलेट पेपर है जिस पर काले रंग का क्रॉस लगा होता है।

उच्चतम न्यायालय के सितम्बर 2013 के एक आदेश के बाद चुनाव आयोग ने ईवीएम में नोटा का बटन जोड़ा, जिसे वोटिंग पैनल पर सबसे अंतिम विकल्प रखा जाता है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश से पहले जो लोग किसी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते थे, उनके पास एक फॉर्म भरने का विकल्प होता था जिसे ‘फॉर्म 49-O’ कहा जाता था।

हालांकि, इस फॉर्म को भरने से मतदान की गोपनीयता के कानून का उल्लंघन होता था।

बहरहाल, उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग को यह आदेश देने से मना कर दिया कि अगर अधिकतर मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना तो फिर से चुनाव कराए जाएंगे।

बिहार में कई सीटों पर उम्मीदवारों के जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए