लाइव न्यूज़ :

जंगल की आग बुझाने के लिए हिमाचल प्रदेश के बजट में छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि निर्धारित: मंत्री

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:59 IST

Open in App

शिमला, छह अगस्त हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में छह करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। वन मंत्री राकेश पठानिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वन मंत्री ने कांग्रेस नेता और बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को जवाब देते हुए प्रश्नकाल के दौरान राज्य विधानसभा को बताया कि जंगल की आग बुझाने के लिए बजट में कई योजनाओं के तहत 6.36 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

पठानिया ने बताया कि आमतौर पर राज्य के 26 वन संभागों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जंगल में आग लगती है। उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक मंडल को एक मोटर पंप, पाइप और पानी की टंकी से लैस एक वाहन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि ये वैकल्पिक दमकल गाड़ियां सड़क के पास के वन क्षेत्रों में आग बुझाने में मदद करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो