लाइव न्यूज़ :

मई से अब तक साइबर फर्जीवाड़ा पीड़ितों की दो करोड़ रुपये से ज्यादा रकम की वापसी : उत्तर प्रदेश पुलिस

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:20 IST

Open in App

नोएडा, 23 सितंबर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इस साल मई से राज्य भर के निवासियों से साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए दो करोड़ रुपये से अधिक वापस लाए हैं और ऑनलाइन धोखाधड़ी के पीड़ितों को ऐसे मामलों की जानकारी 155260 पर तुरंत देने के लिए कहा है।

पुलिस ने कहा कि अन्य 5 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा किए गए हैं, जिन्हें साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से निर्दोष लोगों से छीन लिया था, जिसमें राज्य के बाहर के लोग भी शामिल थे।

पुलिस ने एक बयान में कहा, "हाल के वर्षों में, दूर-दराज के राज्यों में बैठे साइबर अपराधियों ने भोले-भाले लोगों को निशाना बनाया है और ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करके उनके पैसे ठगे हैं। यूपी पुलिस की साइबर सेल धोखाधड़ी की ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई करती रही है और समय-समय पर ठगे गए धन की वसूली में सक्षम भी रही है।"

पुलिस ने कहा, "अब तक साइबर अपराधियों द्वारा लोगों से ठगे गए 2.02 करोड़ रुपये वापस लाए गए हैं, जबकि 5.09 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग