लाइव न्यूज़ :

विज्ञान से संबंधित मंत्रालयों के लिए बजट में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटन

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को 2021-22 के बजट में 14,793.66 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं और इसमें मौजूदा वित्त वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को अलग से 1897.13 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को 2021-22 के बजट में 6,067.39 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जबकि जैवप्रौद्योगिकी विभाग को 3,502.37 करोड़ रुपये और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) को 5,224.27 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

मौजूदा वित्त वर्ष के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को 14,473.66 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था लेकिन इसे संशोधित कर 11,551.86 करोड़ रुपये कर दिया गया। पिछले वित्त वर्ष में यह आवंटन 12,637.43 करोड़ रुपये था।

सरकार ने देश के 42 शहरी केंद्रों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 2,217 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। बजट में जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना के आवंटन में 10 करोड़ रुपये की कमी की गयी है, वहीं प्रोजेक्ट टाइगर में 50 करोड़ रुपये की कमी की गयी है। हालांकि राष्ट्रीय तट मिशन का बजट मौजूदा वित्त वर्ष से लगभग दोगुना करके 200 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

बजट में पर्यावरण मंत्रालय के लिए 2869.93 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जिसमें से 470 करोड़ रुपये प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवंटित किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए