लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की जरूरत : पनीरसेल्वम

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:41 IST

Open in App

चेन्नई, 27 फरवरी तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने शनिवार को कहा कि छह अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव कराने के लिए 102.93 करोड़ रुपये की जरूरत है।

विधानसभा में वित्तवर्ष 2020-2021 के लिए अंतिम अनुपूरक आकलन पेश करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं रेखांकित करना चाहता हूं कि विधानसभा चुनाव कराने के लिए 102.93 करोड़ रुपये की जरूरत है जिसका अनुपूरक आकलन के रूप में प्रावधान किया गया है।’’

पनीरसेल्वम ने कहा कि यह प्रावधान सार्वजनिक विभाग के तहत की गई है और शेष राशि की व्यवस्था अनुदान के पुन:आवंटन से किया जाएगा।

राज्य का वित्त विभाग भी संभाल रहे पनीरसेल्वम ने 21,172.82 करोड़ रुपये का अंतिम अनुपूरक अनुमान पेश किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी एवं अन्य आपात जरूरतों की वजह से सरकार द्वारा अतिरिक्त खर्च जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मजबूती से मानना है की लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वहन करने की जरूरत है। चुनाव आयोग ने कल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की घोषणा की, ऐसे में यह मेरे लिए उचित नहीं होगा कि कुछ खर्चों का उल्लेख विशेष रूप से करूं जो सामान्य परिपाटी रही है।’’

बाद में पनीरसेल्वम ने वर्ष 2021-22 के लिए पेश अंतरिम बजट का जवाब दिया जिसमें के बाद संबंधित विधेयक एवं अनुपूरक मांगों को पारित कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह