लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पिछले 15 दिन में एक हजार से ज्यादा निषिद्ध क्षेत्र बने

By भाषा | Updated: November 16, 2020 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में अचानक से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। प्राधिकारियों ने बीते 15 दिन में एक हजार से ज्यादा नए निषिद्ध क्षेत्र बनाए हैं।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में एक नवंबर को 3359 कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र थे, लेकिन 15 नवंबर को इनकी संख्या बढ़कर 4430 हो गई। सबसे ज्यादा 740 दक्षिण पश्चिम दिल्ली में और सबसे कम 142 उत्तर पूर्वी दिल्ली में हैं।

दिल्ली में 28 अक्टूबर से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, तब पहली बार पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे और बुधवार को नए मामलों का आंकड़ा आठ हजार के पार चला गया था।

बृहस्पतिवार को एक दिन में 104 संक्रमितों की मौत हुई थी जो पांच महीनों में सबसे ज्यादा है।

राजस्व विभाग के अनुसार, दिल्ली में 15 नवंबर तक की स्थिति के अनुसार दिल्ली के तीन जिलों में 500 से ज्यादा निषिद्ध क्षेत्र हैं। इनमें दक्षिण पश्चिम (740), दक्षिण (700), पश्चिम (568) और दक्षिण पूर्वी (505) शामिल हैं।

मध्य दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 472 है जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली में 421 तो नयी दिल्ली जिले में 246 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

दिल्ली में रविवार तक कोरोना वायरस के कुल मामले 4.85 लाख से ज्यादा थे जबकि मृतक संख्या 7614 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर