लाइव न्यूज़ :

कमजोर तबके के सशक्तिकरण को बेअसर नहीं करता है एक वार्ड से एक से अधिक प्रतिनिधित्व होना: न्यायालय

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि किसी वार्ड से एक से अधिक प्रतिनिधित्व रहना किसी भी तरीके से कमजोर तबके के सशक्तिकरण को बेअसर नहीं करता है, बल्कि यह उन्हें और अधिक सशक्त करता है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने गुजरात प्रांतीय नगर निगम अधिनियम,1949 के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैधता भी कायम रखी, जिनके तहत एक वार्ड में पार्षदों की की संख्या बढ़ा कर चार कर दी गई है।

न्यायालय ने कहा कि राज्य विधानमंडल को एक ऐसा कानून बनाने से संविधान नहीं रोकता है, जो एक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) से एक से अधिक प्रतिनिधि के चुनाव का प्रावधान करता हो।

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 243 आर और 243 एस (वार्ड समितियों के गठन एवं उनकी संरचना) इस बारे में कोई रोक नहीं लगाते हैं कि एक वार्ड से सिर्फ एक सदस्य (प्रतिनिधि) होगा।

न्यायालय ने कहा कि समाज के कमजोर तबके के लोगों को आरक्षण का लाभ मुहैया करने का विचार का उद्देश्य न सिर्फ उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है, बल्कि उनकी काफी हद तक बेहतरी करने की कोशिश भी करना है।

न्यायालय ने यह टिप्पणी गुजरात में 2015 के स्थानीय निकाय चुनाव को चुनौती देने वाली एक याचिका पर की है।

न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की यह दलील खारिज कर दी कि किसी वार्ड से एक से अधिक प्रतिनिधित्व होना महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति जैसे कमजोर तबके सशक्तिकरण की अवधारणा को बेअसर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया