लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिये एक लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मई गुजरात में हाल ही में संक्रमण के मामलों में हुई वृद्धि के मद्देनजर कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिये एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में कम से कम 56 हजार पुलिसकर्मियों, राज्य रिजर्व पुलिस के पांच हजार कर्मियों, 13 हजार से अधिक होमगार्ड और ग्राम रक्षक दल (जीआरडी) के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

गुजरात सरकार ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये मंगलवार को 36 शहरों में रात्रि कर्फ्यू तथा दिन के समय लगने वाली पाबंदियों को एक और सप्ताह के लिये बढ़ा दिया था।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने मंगलवार को डिजिटल माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा जारी नियमों तथा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गुजरात में मंगलवार को संक्रमण के 10,990 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,03,594 हो गई। इसके अलावा 118 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 8,629 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह