भारत के कोविड-19 पर उठाए गए कदमों की वजह से एक लाख से अधिक जीवन बचाया गया : आर्थिक सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:07 IST2021-01-29T20:07:08+5:302021-01-29T20:07:08+5:30

More than one lakh lives saved due to steps taken on India's Kovid-19: Economic Survey | भारत के कोविड-19 पर उठाए गए कदमों की वजह से एक लाख से अधिक जीवन बचाया गया : आर्थिक सर्वेक्षण

भारत के कोविड-19 पर उठाए गए कदमों की वजह से एक लाख से अधिक जीवन बचाया गया : आर्थिक सर्वेक्षण

नयी दिल्ली, 29 जनवरी महामारी को लेकर भारत द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों की वजह से कोविड-19 के मामले 37 लाख तक सीमित रहे और एक लाख से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सका। यह जानकारी आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में दी गई है।

संसद में पेश बजट पूर्व दस्तावेज में शुक्रवार को बताया गया कि संभावित इलाज, टीका के अभाव में भारत ने स्थिति का मूल्यांकन किया और रणनीतिक रूप से उचित कदम उठाया ।

बीमारी के बारे में वैज्ञानिक समझ के अभाव, वायरस के प्रसार के प्रारूप पर पर्याप्त आंकड़े के अभाव के कारण विश्वसनीय और समय रहते विभिन्न नीतिगत विकल्पों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को समझने में दिक्कत आई।

इसमें कहा गया कि आकलन लगाया गया था कि मई 2020 के अंत तक भारत में 30 करोड़ मामले होंगे और कई हजार लोगों की मौत होगी।

भारत ने 25 मार्च से 31 मार्च 2020 तक कड़े लॉकडाउन लागू किए ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

इसमें बताया गया, ‘‘देशों की आबादी, आबादी घनत्व, जनसांख्यिकीय, की गई जांच और स्वास्थ्य ढांचे के आधार पर हमने आकलन लगाए और पता चला कि भारत में कोविड-19 के मामले 37 लाख तक सीमित रहे और हमने एक लाख से अधिक लोगों का जीवन बचाया।’’

इसमें बताया गया कि 40 दिनों की लॉकडाउन अवधि में आवश्यक चिकित्सकीय एवं पैरा मेडिकल ढांचे को बढ़ाया गया ताकि स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रखी जा सके, जांच का दायरा बढ़ाया जा सके और लोगों को सामाजिक दूरी तथा मास्क के बारे में जागरूक किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than one lakh lives saved due to steps taken on India's Kovid-19: Economic Survey

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे