लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में एक लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाये जा चुके हैं

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:52 IST

Open in App

चेन्नई, 30 जनवरी तमिलनाडु में कोविड-19 के 505 नये मामले सामने आये और पांच और मरीजों की मौत हो गई। इसे मिला कर, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,37,832 और मृतक संख्या बढ़कर 12,350 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शनि़वार को दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि इसी बीच 526 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 8,20,907 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,575 है।

राज्य सरकार ने अपना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया था और आज 8,417 व्यक्तियों को टीके लगाये गए जिससे अभी तक टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई।

जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 8,417 लाभार्थियों को कोविड-19 के टीक लगाये गए और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित कुल 1,05,543 लोगों को अभी तक टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के बाद से टीके लगाये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू