लाइव न्यूज़ :

मप्र में एक करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकी है कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें: अधिकारी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:21 IST

Open in App

भोपाल, 15 सितंबर मध्य प्रदेश में टीका लगवाने के लिए पात्र 5.40 करोड़ लोगों में से अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगायी जा चुकी है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को दी।

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की प्रबंध निदेशक प्रियंका दास ने कहा कि मंगलवार तक मध्यप्रदेश में 1,00,09,759 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में कुल 5,21,53,251 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनमें से 4,21,43,492 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि बाकी को दोनों खुराकें लगायी जा चुकी हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश में टीकाकरण का महा अभियान-3 शुरु करने की तैयारी चल रही है और उस दिन 32.90 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने 17 सितंबर के दिन जिलेवार रिकार्ड टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नये मामले सामने आये। इससे प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,360 हो गई जबकि इस दौरान प्रदेश में संक्रमण से किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है और राज्य में मृतक संख्या 10,517 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 126 है जबकि 7,81,717 लोगों संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग