लाइव न्यूज़ :

असम के आधे से ज्यादा विधायक हैं करोड़पति : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 26, 2021 19:23 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 जनवरी असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और एनईडीए के संयोजक हेमंत विश्व सरमा समेत राज्य के 56 प्रतिशत से अधिक विधायकों के पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। एक नयी रिपोर्ट में यह कहा गया है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और असम इलेक्शन वाच (एईडब्ल्यू) ने 126 मौजूदा विधायकों में से 119 की संपत्ति का विश्लेषण किया और पाया कि उनमें से 67 करोड़पति हैं।

असम गण परिषद (अगप) विधायक नरेन सोनोवाल सदन में सबसे अमीर सदस्य हैं, जिनके पास करीब 34 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।

एआईयूडीएफ के सहाबुद्दीन अहमद सबसे गरीब विधायक हैं जिनके पास महज 1.82 लाख रुपये की संपत्ति है।

राज्य के अमीर विधायकों में भाजपा के नारायण डेका (17.23 करोड़ रुपये) और एआईयूडीएफ के अब्दुर रहीम अजमल (13.11 करोड़ रुपये) हैं जबकि गरीब विधायकों में एआईयूडीएफ के ममून इमादुल हक चौधरी (6.35 लाख रुपये) और भाजपा के तेरश गोवाला (8.91 लाख रुपये) भी हैं।

मुख्यमंत्री के पास 1.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है जबकि वरिष्ठ मंत्री सरमा के पास 6.38 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास के पास 2.32 करोड़ रुपये की संपत्ति है जबकि विपक्ष के नेता कांग्रेस के देवव्रत सैकिया के पास 4.55 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

एडीआर-एईडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के मौजूदा विधायकों में 58 प्रतिशत करोड़पति हैं जबकि कांग्रेस के 55 प्रतिशत विधायकों के पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। सबसे ज्यादा 77 प्रतिशत करोड़पति विधायक अगप में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर