लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोविड-19 से मई में हुईं चार हजार से अधिक मौतें

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जून हरियाणा में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक इसके कारण 8,303 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से चार हजार से अधिक लोगों की मौत केवल मई 2021 में ही हुई हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल 2021 को मृतकों की कुल संख्या 4,216 थी, जोकि 31 मई को बढ़कर 8,303 हो गयी। अर्थात एक महीने के भीतर इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो गयी।

इस दौरान प्रति दिन रिकार्ड नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले रहे। इन तीनों जिलों में कोविड-19 के नए मामलों और इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई।

कोविड-19 की भयावह लहर के कारण राज्य में संक्रमण की दर 6.63 प्रतिशत से बढ़कर 8.39 प्रतिशत हो गयी जबकि मृत्यु दर 0.86 प्रतिशत से बढ़कर 1.10 प्रतिशत हो गयी। हरियाणा में एक महीने पहले कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब एक लाख थी जोकि अब घटकर 18 हजार के आस-पास हो गयी है।

कोविड से ठीक होने की दर 30 अप्रैल को 79.14 प्रतिशत थी जोकि अब बढ़कर 96.45 प्रतिशत हो गयी है। गौरतलब है कि हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तीन मई को लॉकडाउन लागू किया गया था जिसे पहले बढ़ाकर 10 मई और फिर सात जून तक कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!