लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अब तक चार करोड़ से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच हुई: मंत्री

By भाषा | Updated: August 11, 2021 18:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 अगस्त कर्नाटक में अब तक चार करोड़ से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने ट्वीट किया, “महामारी के खिलाफ मुकाबले में एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए कर्नाटक ने चार करोड़ से ज्यादा कोविड-19 जांच की है।”

उन्होंने कहा, “राज्य में की गई 80 प्रतिशत से ज्यादा जांच आरटी पीसीआर हैं और नमूनों की जांच करने के मामले में कर्नाटक पूरे देश में तीसरे स्थान पर है।” मंत्री की ओर से साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में स्वाब एकत्र करने के 3,338 केंद्र तथा 252 कोविड जांच प्रयोगशालाएं हैं।

उन्होंने कहा कि जांच में से 81.45 प्रतिशत आरटी पीसीआर जांच हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कल शाम को जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, कुल 4,01,04,915 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,26,400 जांच मंगलवार को की गई।

चार करोड़ से ज्यादा जांच में से 3,26,68,585 जांच आरटी पीसीआर हैं और 74,36,330 रेपिड एंटीजन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी