लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के 23 जिलों के 1200 गांवों की पांच लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित

By भाषा | Updated: August 12, 2021 13:24 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश के 23 जिलों के 1200 गांवों की पांच लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है, जहां बचाव और राहत अभियान जारी है।

राहत आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "23 जिलों के 1243 गांवों में 5,46,049 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।"

रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर सहित 11 जिलों में पिछले 24 घंटे में 25 मिमी या उससे अधिक बारिश हुई है।

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बदायूं, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा और प्रयागराज जिलों में यमुना नदी लाल निशान के करीब है।

इसी तरह, बेतवा नदी हमीपुर में और शारदा नदी पलिया कलां (खीरी) में और चंद्रदीप घाट (गोंडा) में क्वानो नदी खतरे के निशान से ऊपर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अब तक 20,768 राशन किट और 167213 खाने के पैकेट बांटे जा चुके हैं।

लोगों की मदद के लिए जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य पीएसी को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे